अफगानिस्तान सीरीज के लिए कुछ ऐसी होगी 15 सदस्यीय टीम इंडिया, बुमराह, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की वापसी.

भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड मे वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेल रही है। जिसको टीम इंडिया किसी भी हालत मे जीतना चाह रही है। वहीं इस मैच के बाद टीम इंडिया को कई और सीरीज जीतने है। जिसमे से एक अफगानिस्तान सीरीज है जिसके लिए अफगानिस्तान टीम भारत के दौरे पर आने वाली है। वनडे विश्व कप से पहले टीम इंडिया के लिए ये सीरीज काफी मायने रखने वाला है। टीम इंडिया मे इस सीरीज से कई खिलाड़ी वापसी करते हुए नजर आ सकते है और वर्ल्ड कप से पहले टीम इडिया इन खिलाड़ी का परीक्षण करती हुई नजर आ सकती है।

अफगानिस्तान के खिलाफ कुछ ऐसी होगी टीम इंडिया

भारतीय टीम वर्ल्ड कप से पहले अफगानिस्तान से भिड़ती हुई नजर आ सकती है। जिसमे भारतीय टीम के कई अहम खिलाड़ी वापसी कर सकते है। टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह काफी समय से चोटिल होने के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे है वहीं श्रेयस अय्यर और केएल राहुल हाल के दिनों मे चोटिल हुए जिसके कारण वो सभी हाल के मैच से बाहर चल रहे है। जहां श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे।

वहीं केएल राहुल आईपीएल के मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए पैर को चोटिल कर बैठे थे। ये सीरीज से सभी खिलाड़ी टीम इंडिया से वापसी करते हुए नजर आ सकते है। बुमराह ने अपने चोट की सर्जरी करवा कर NCA मे फिट होने कि कोशिश कर रहे है। वही अय्यर और राहुल ने हाल मे ही अपनी सर्जरी पूरी करवाई है जिसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

शुभमन गिल निभा सकते है अहम किरदार
अफगानिस्तान के खिलाफ शुभमन गिल एक अहम किरदार निभा सकते है। फिलहाल वो आईपीएल समाप्त किए है जिसमे वो 17 पारीयों मे 890 रन बना कर ऑरेंज कैप के विजेता बने है । वहीं अभी WTC का फाइनल खेल रहे है। जिसमे उनकी फॉर्म मे देखकर फैंस को ऐसा लग रहा है कि इसमे भी गिल बल्ले से छक्के चौकों की बरसात करेंगे। वहीं जसप्रीत बुमराह भी गेंद से मैदान मे कहर बरपाएंगे।

अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की संभावित स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, युजवेन्द्र चहल, कुलदीप यादव, ईशान किशन, शार्दूल ठाकुर

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started