विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मिली शर्मनाक हार के बाद क्रिकेट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर भारत को वनडे विश्व कप जीतना है तो टीम मैनेजमेंट को रोहित शर्मा के ऊपर से वर्कलोड मैनेज करना होगा. आप से बता दे कि वर्तमान समय में रोहित शर्मा तीनों ही फाॅर्मेट के कप्तान हैं.

भारत अपनी अगली सीरीज वेस्टइंडीज से खेलेगी इस दौरे के बाद बीसीसीआई रोहित के भविष्य का फैसला कर सकती है.
रोहित की टेस्ट और टी-20 की कप्तानी जा सकती है
रोहित शर्मा को अपनी काबिलियित दिखाने के लिए साल 2022 का टी-20 विश्व कप मिला था. लेकिन वह यहां भारत को चैंपियन नही बना सके जिसके वजह से उनके जगह अब टीम मैनेजमेंट ने हार्दिक पंड्या को कप्तान बना दिया है. वही टेस्ट क्रिकेट में भी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में रोहित को दस साल के सूखे को खत्म करने का मौका था लेकिन वह भारत को टाइटल नही जीता सके. अब बताया जा रहा है कि रोहित को टेस्ट कप्तानी से भी हटाया जाएगा और रोहित का जगह युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर लेंगे.
श्रेयस अय्यर लेंगे रोहित का जगह
28 वर्ष के श्रेयस अय्यर ने कम ही मैचों में अपने क्लास को दिखा दिया है. उन्होंने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी की है. श्रेयस की अच्छी बात यह है कि वह तीनों फॉर्मेट के बल्लेबाज हैं. पिछले कुछ समय से वह शानदार फाॅर्म में भी है. साल 2022 के वर्ष में एकदिवसीय क्रिकेट में श्रेयस अय्यर ने भारत के तरफ से सबसे अधिक रन बनाया है. ऐसे में क्रिकेट एक्सपर्ट्स का कहना है कि श्रेयस अय्यर जैसे ही फिट होते हैं उनको टेस्ट फाॅर्मेट का कप्तान बनाया जाना चाहिए.
कैसा है श्रेयस अय्यर का करियर
श्रेयस अय्यर ने अब तक भारत के लिए 10 टेस्ट मैच खेला है जिसमें उन्होंने 44 की औसत से 666 रन बनाया है. एकदिवसीय फाॅर्मेट में अय्यर ने 42 मैच खेला है जिसमे उन्होंने 46 की औसत से 1631 रन बनाया है. अय्यर ने इस दौरान 2 शतक जड़ा है. टी-20 क्रिकेट में अय्यर ने 49 मैचों में 30 की औसत से 1043 रन बनाया है.
Leave a comment