VIDEO: मैंने खिड़की खटखटाया, विराट कोहली बाहर आए और मेरी मम्मी से… कैरेबियाई विकेटकीपर का खुलासा

विराट कोहली इस समय वेस्टइंडीज में टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं. वह हाल में विंडीज के विकेटकीपर जोशुआ डा सिल्वा की मां से मिले. जोशुआ ने उस पल को याद करते हुए कहा है कि विराट ने उनकी मम्मी का दिन नहीं बल्कि पूरा साल बना दिया है. इसका वीडियो बीसीसीआई ने अपने ट्वटिर हैंडल पर शेयर किया है.

नई दिल्ली. स्टार बैटर विराट कोहली (Virat Kohli) के फैन बच्चे से लेकर बजुर्ग तक हैं. विराट अपने चाहने वालों का बहुत ध्यान रखते हैं. मौजूदा वेस्टइंडीज (IND vs WI) दौरे पर विराट ने कुछ ऐसा काम किया जिसकी खूब प्रशंसा हो रही है. वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बैटर जोशुआ डा सिल्वा (Joshua da Silva) ने खुलासा किया है कि उनकी मां के लिए पूरे साल में इससे बढ़िया चीज और कुछ नहीं हो सकती. डा सिल्वा का कहना है कि विराट ने उनकी मां के लिए ना सिर्फ दिन बनाया बल्कि पूरा साल बना दिया. जोशुआ आखिर क्यों विराट कोहली की इतनी तारीफ कर रहे हैं, चलिए हम आपको बताते हैं.

विराट कोहली ने पोर्ट ऑफ स्पेन (Port Of Spain) टेस्ट की पहली पारी में विंडीज के खिलाफ 121 रन की पारी खेली जिससे मेहमान टीम इंडिया मेजबानों के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. मैदान के अलावा क्रीज के बाहर भी इस 34 साल के भारतीय क्रिकेटर ने प्रभावित किया, जब वह कैरेबियाई विकेटकीपर जोशुआ डा सिल्वा की मां से मिले. त्रिनिदाद के इस खिलाड़ी ने इस मुलाकात का जिक्र किया जिसमें उनकी मां कोहली से गले मिली. जोशुआ ने खुलासा किया कि इस मुलाकात से उनकी मां का दिन तो बना ही, पर साथ ही पूरे साल में उनके लिए इस मुलाकात से बेहतर चीज कुछ नहीं होगी.

विराट से मिलने स्टेडियम पहुंचीं थीं जोशुआ की मम्मी

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई एक वीडियो में जोशुआ ने कहा कि उनकी मां अपने बेटे के बजाय इस भारतीय करिश्माई खिलाड़ी से मिलने के लिए स्टेडियम पहुंची थी. जोशुआ ने कहा, ‘मेरी मां ने टेस्ट मैच से दो दिन पहले मुझसे कहा कि वह मैदान में मुझे देखने नहीं बल्कि विराट कोहली को देखने आएंगी. यह थोड़ा मजाकिया सा था. और कुछ ऐसा हुआ कि वह (विराट) भी बस में थे.’

जोशुआ की मम्मी से हंसते हुए गले मिले कोहली

उन्होंने वीडियो में कहा, ‘इसलिए मैं गया और खिड़की पर खटखटाया. वह (विराट) बाहर आए और मेरी मां से मिले, जिससे मेरी मां का दिन बन गया और शायद पूरा साल बन गया.’ कोहली के जोशुआ की मां से मिलने के वीडियो में दिखा कि यह भारतीय बल्लेबाज मुस्कुराते हुए उनकी मां से गले मिल रहे थे. जोशुआ की मां भी उनसे मिलकर काफी उत्साहित दिख रही थीं.

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started